रायपुर। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए आखिरकार खुशखबरी आ ही गई है। सुशासन तिहार के बाद साय सरकार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की घोषणा करने जा रही है। इसके लिए पहले एक हाई लेवल मीटिंग होगी, जिसके बाद सूची जारी की जाएगी। पहली सूची में करीब 50 खिलाड़ियों के नाम शामिल होंगे, जिससे उनके लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खुलेगा।
यह घोषणा उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी राहत है जो लंबे समय से अपनी प्रतिभा के दम पर सरकारी क्षेत्र में रोजगार पाने की उम्मीद कर रहे थे। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। सूची जारी होने के बाद, इन खिलाड़ियों को विभिन्न सरकारी विभागों में उनकी खेल उपलब्धियों के आधार पर नियुक्ति का अवसर मिलेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर’ नदी-नाले उफान पर, CM Sai’ ने सभी कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
CG NEWS : सर्पदंश मुआवजा घोटाले में बड़ा एक्शन’ 7 वर्तमान और पूर्व तहसीलदारों को पुलिस का नोटिस, बयान दर्ज कराने कोई नहीं पहुंचा
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षक पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, DPI ने जारी किया संक्षिप्त विज्ञापन, जानिए किस विषय में होगी नियुक्ति