Gold Rate Today: गुरुवार को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में सोना वायदा शुरुआती ट्रेडिंग में लाल निशान पर रहा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 अगस्त 2025 डिलीवरी वाला सोना 0.63% यानी 603 रुपये गिरकर 95,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ। वहीं, 5 जून 2025 डिलीवरी वाला सोना 0.67% या 643 रुपये की गिरावट के साथ 94,635 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।
चांदी के भाव में बढ़त
सोने के विपरीत, चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। घरेलू बाजार में चांदी हरे निशान पर ट्रेड हुई। एमसीएक्स पर 4 जुलाई 2025 डिलीवरी वाली चांदी 0.43% यानी 420 रुपये की बढ़त के साथ 97,675 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड हुई।
वैश्विक बाजार में सोना और चांदी
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोना 0.76% या 25.20 डॉलर गिरकर 3,297.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुआ। गोल्ड स्पॉट भी 0.45% यानी 14.68 डॉलर की गिरावट के साथ 3,272.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा।
वहीं, चांदी की वैश्विक कीमतों में बढ़त देखी गई। कॉमेक्स पर चांदी 0.45% या 0.15 डॉलर बढ़कर 33.31 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हुई। सिल्वर स्पॉट भी 0.70% यानी 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 33.21 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

More Stories
Iran–Israel War : $85 के पार पहुँचा कच्चा तेल, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें सरकार का ‘प्लान-B’
Impact of Iran War : रसोई गैस की कीमतों में लगी आग, घरेलू सिलेंडर ₹60 और कमर्शियल ₹115 महंगा
India LPG Emergency 2026 : LPG संकट से निपटने की तैयारी भारत सरकार ने लागू की ‘इमरजेंसी पावर’, रिफाइनरी कंपनियों को मिला कड़ा निर्देश