जगदलपुर।’ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा बॉर्डर पर जिस नक्सली बसवा राजू का एनकाउंटर किया गया, उसपर 10 करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। इस नक्सल ऑपरेशन की सफलता का जश्न डीआरजी के जवान नाच-गाकर और रंग-गुलाल खेलकर मना रहे हैं। ऑपरेशन से लौटने पर परिजनों ने सुरक्षाबलों की आरती उतारी।
बड़ा खुलासा: इलाज के नाम पर धर्मांतरण की कोशिश, तीन महीने तक बंधक रहने के बाद नाबालिग की संदिग्ध मौत
बसवा राजू देश का सबसे बड़ा मोस्ट वांटेड नक्सली था। 6 राज्यों की पुलिस को इसकी तलाश थी। अंततः अबूझमाड़ में DRG जवानों के हाथों बसवा राजू मारा गया। इसके साथ ही अन्य 26 और नक्सली मारे गए हैं। इनमें 25 लाख का इनामी जंगू भी शामिल है।

More Stories
CG High Court : छत्तीसगढ़ पदभार संभालते ही चीफ जस्टिस केआर महापात्र का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई डिस्ट्रिक्ट जजों का तबादला
CG Crime News : ओडिशा से गुजरात जा रही थी गांजे की बड़ी खेप, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने दबोचे 2 अंतर्राज्यीय तस्कर’ 60 लाख का गांजा बरामद
CG NEWS : पिकनिक स्पॉट पर हादसा’ नदी में बहे तीनों युवकों के शव बरामद, घटना के बाद क्षेत्र में बैरिकेडिंग की तैयारी