Categories

April 28, 2026

वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशन का आज उद्घाटन

रायपुर.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ के 5 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। इन सभी रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत री-डेवलप किया गया है। राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिन पर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ है।

इसमें से 5 पर काम पूरा हो चुका है, जिनका PM उद्घाटन करेंगे। अंबिकापुर में इसे लेकर कार्यक्रम भी होगा। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उरकुरा में राज्यपाल रमेन डेका, भिलाई में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, भानुप्रतापपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव, डोंगरगढ़ में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय की मौजूदगी में उद्घाटन कार्यक्रम चल रहा है।

वहीं डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की नाराजगी देखने को मिली। यात्री सचिन डोंगरे ने बताया कि स्टेशन का विकास तो हो रहा है, लेकिन हमें ट्रेन के लिए 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। कोविड के दौरान बंद की गई ट्रेनें अभी तक शुरू नहीं हुई हैं।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay