गोविंदा 90 के दशक के एक बड़े सुपरस्टार रहे हैं, जिनका दबदबा बॉक्स ऑफिस पर खूब था। उनके सामने उस वक्त बड़े-बड़े सितारों की फिल्में भी टिक नहीं पाती थीं। न सिर्फ उनकी एक्टिंग, बल्कि उनके जबरदस्त डांस स्टाइल को भी लोगों ने खूब सराहा है। आज भी उनके डांस को देखकर फैंस दीवाने हो जाते हैं और कई लोग उनके स्टाइल की नकल करने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के मंच पर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में उनके साथ शिल्पा शेट्टी और करिश्मा कपूर भी मौजूद हैं और ये तीनों एक ग्रुप की डांस परफॉर्मेंस देखकर काफी प्रभावित हुए दिखते हैं।
इस ग्रुप ने हनुमान चालीसा पर एक शानदार कोरियोग्राफी प्रस्तुत की है, जो हर पल नया सरप्राइज देती है। सिंक्रोनाइज्ड स्टंट्स के साथ उनका डांस तीनों जजों को हैरान कर देता है। परफॉर्मेंस के दौरान शिल्पा शेट्टी भावुक होकर भगवान को याद करती नजर आती हैं, वहीं गोविंदा खुशी से उठ खड़े होते हैं और करिश्मा पूरी तरह से डांस में डूब जाती हैं। वीडियो में रैपर बादशाह भी नजर आ रहे हैं, जो इस परफॉर्मेंस से बहुत खुश दिखाई देते हैं।
View this post on Instagram
इस वीडियो पर यूजर्स ने भी खूब प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “वाह, क्या कहूं… निशब्द हूं, सभी कलाकारों को सलाम।” वहीं कई ने “जय श्रीराम” लिखकर इस परफॉर्मेंस की तारीफ की है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो गोविंदा कुछ सालों से फिल्मों से दूर हैं। उनका आखिरी फिल्म ‘रंगीला राजा’ 2019 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। करिश्मा कपूर हाल ही में फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थीं, जबकि शिल्पा शेट्टी ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखी थीं।

More Stories
अक्षय-रवीना की जोड़ी फिर करेगी धमाल, 22 साल बाद ‘Welcome to the Jungle’ में साथ आएंगे नजर
Rashami Desai Vs Praneet More: ‘बिरयानी विवाद’ ने पकड़ा तूल, रश्मि देसाई ने प्रणीत को गैर-कलाकार बताकर की बोलती बंद
Shweta Tiwari Bold Look : 45 की उम्र में श्वेता तिवारी का कातिलाना अंदाज, स्लीवलेस ब्लाउज में इंटरनेट पर लगाई आग