बिलासपुर। जिले से एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है जहां एक युवती को कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 6.25 लाख रुपये की ठगी की गई। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है जहां पीड़ित युवती की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले सोशल मीडिया के माध्यम से युवती से संपर्क किया और विदेश से दोस्ती का दावा करते हुए भरोसे का रिश्ता बनाया। कुछ ही दिनों बाद आरोपी ने युवती को बताया कि वह उसे गिफ्ट में हीरे की अंगूठी और अन्य महंगे सामान भेज रहा है।
कुछ दिन बाद युवती को एक फोन आया जिसमें खुद को कस्टम अधिकारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा कि पार्सल में महंगे गहने हैं और उसे छुड़ाने के लिए कस्टम ड्यूटी के रूप में भुगतान करना होगा। झांसे में आकर युवती ने अलग-अलग बैंक खातों में कुल 6 लाख 25 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। लेकिन जब गिफ्ट न पहुंचा और फोन नंबर बंद हो गए तो उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद पीड़िता ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
“प्रशासन और जनता के बीच का सेतु”
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
"प्रशासन और जनता के बीच का सेतु"
चॉइस एवं सामान्य सेवा सुविधाओं के माध्यम से जनसेवा ही मेरा मुख्य आधार है। एक वकील, संपादक और लेखक के रूप में मेरी भूमिका लाभार्जन के लिए नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और व्यवस्था को मजबूत करने के लिए है।
संघर्ष के स्वर पर प्रकाशित समाचार एवं जानकारियां पाठकों को सूचित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत की जाती हैं। हमारी कोशिश रहती है कि सभी खबरें सही और विश्वसनीय हों, फिर भी किसी त्रुटि या अधूरी जानकारी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। प्रकाशित सामग्री के आधार पर लिए गए निर्णय के लिए पाठक स्वयं जिम्मेदार होंगे।