कटघोरा. कटघोरा वन मंडल के चैतुरगढ़ पहाड़ी पर इन दिनों बाघ की सक्रियता से आसपास के गांव में दहशत का माहौल है. दरअसल, पहाड़ पर बाघ ने दो भैंस का शिकार किया था, जिसकी सूचना के बाद वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है. ग्रामीणों को जंगल में जाने से रोकने के लिए इलाके में मुनादी कराई जा रही है. वहीं तेंदूपत्ता संग्रहण का काम बंद कर दिया गया है.
कई ग्रामीणों ने पहाड़ी पर बाघ को देखा है, साथ ही पैर के भी निशान मिले हैं. बाग द्वारा दो भैंस के शिकार करने के बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया. इन सब के चलते तेंदूपत्ता संग्रहण
अमानवीयता की हदें पार : चौकी प्रभारी की बेरुखी, परिजन ने बोरी में भरकर शव ले जाया बाइक से
जैसे मौसमी कार्य पर सीधा असर पड़ा है. वन विभाग ने ग्रामीणों के जंगल जाने रोका लगा दी है, जिससे रोजगार पर भी प्रभाव पड़ रहा है.पाली रेंजर संजय लकड़ा ने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
लगभग 19 ट्रैप कैमरे जंगल में लगाए गए हैं, जिनकी निगरानी की जा रही है. बाघ की मौजूदगी की पुष्टि घटना स्थल पर मिले पंजों के निशान और ग्रामीणों की प्रत्यक्षदर्शी जानकारी से हुई है. वहीं सुशासन तिहार के समाधान शिविर के दौरान लाफा में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है. साथ ही वन विभाग के निर्देशों का पालन करने बातचीत की है.
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Naxal Operation 2026 : नक्सलियों के डंप से 46 लाख बरामद, 2000 के नोटों ने पुलिस को भी चौंकाया
Child Labor in Chhattisgarh Schools : शिक्षा का अपमान स्कूल में RTE छात्रों से ढुलवाए जा रहे पत्थर, वायरल वीडियो ने बढ़ाई मुश्किलें
Chhattisgarh Crime News : मर्डर केस 1 साल का अफेयर और खूनी साजिश , बेवफा पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या