रायपुर : छत्तीसगढ़ के राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने जून महीने में तीन महीने का राशन एक साथ देने का फैसला लिया है। इसमें जून, जुलाई और अगस्त का चावल शामिल होगा। सरकार ने यह निर्णय मौसम विभाग की मानसून चेतावनी को ध्यान में रखते हुए लिया है,
दंतेवाड़ा में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म:14 साल के लड़के ने किया रेप
ताकि बरसात के दौरान राशन वितरण में कोई परेशानी न हो।खाद्य विभाग ने सभी राशन दुकानों को निर्देश दिए हैं कि 31 मई तक चावल का भंडारण पूरा कर लिया जाए और जून की
शुरुआत से ही समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए। इस फैसले से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि बारिश के मौसम में अक्सर राशन लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार की ये पहल मानसून से पहले लोगों के लिए एक राहत की खबर लेकर आई है।

More Stories
CG NEWS : उफनते नाले में फंसी पुलिस की बोलेरो, दो अधिकारी वाहन में रहे कैद; चालक ने पेड़ पर चढ़कर बचाई जान
CG Teacher Recruitment 2026 : छत्तीसगढ़ में 1654 शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जानें परीक्षा की तारीख और पूरी डिटेल
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, जानिए किन जिलों में बरसेंगे बादल