छत्तीसगढ़ की पूर्ववर्ती रमन सिंह सरकार द्वारा शुरू की गई “चरण पादुका योजना” को अब एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। यह योजना तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए बनाई गई थी, जिसका उद्देश्य जंगलों में काम करने वाली महिलाओं को चप्पल उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षा और सुविधा देना था। योजना के अंतर्गत मई माह में 12 लाख से अधिक आदिवासी महिलाओं को चरण पादुका (चप्पल) वितरित की जाएंगी।
इस योजना की शुरुआत वर्ष 2005 में हुई थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए यह योजना शुरू की। पहले यह योजना केवल पुरुषों के लिए थी, लेकिन 2013 में इसे संशोधित कर महिलाओं को शामिल किया गया और उन्हें चप्पल वितरण शुरू हुआ। इससे महिलाओं को जंगलों में पत्ते तोड़ते समय पैरों की सुरक्षा मिलती थी।
2018 में जब राज्य में कांग्रेस की सरकार बनी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने, तब इस योजना को बंद कर दिया गया, जिससे आलोचना भी हुई। अब इस योजना को पुनः शुरू किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण में लगी महिलाओं को इस बार फिर चरण पादुका देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
राज्य के 902 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से चप्पलें वितरित की जाएंगी। वितरण इस माह से ही आरंभ किया जा चुका है। इस योजना के अंतर्गत पहले ही 10.84 लाख मान्यता प्राप्त तेंदूपत्ता संग्राहकों का पंजीकरण हो चुका है, जिसमें लगभग 59% महिलाएं हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार साहू के अनुसार, इस योजना से न केवल महिलाओं को राहत मिलेगी, बल्कि उनके श्रम को भी सम्मान मिलेगा। वितरण की निगरानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम के माध्यम से की जा रही है जिससे पारदर्शिता बनी रहेगी।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
CG-MP Income Tax Transfer : आयकर विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 182 अधिकारियों के तबादले
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में कारोबारियों को बड़ी राहत’ अब 24 घंटे में मिलेगा दुकान का लाइसेंस, श्रम विभाग ने लागू किए नए नियम
CG Education Update : शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन’ छत्तीसगढ़ में 273 से अधिक शिक्षकों का वेतन रोका, अधिकारियों को भी नोटिस