आईपीएल 2025 सीजन के बचे हुए मुकाबलों की शुरुआत 17 मई से होने जा रही है, जिसमें 58वां लीग मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी ने अब तक 11 में से 8 मुकाबले जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग तय कर ली है। वहीं, केकेआर की टीम ने 12 मैचों में सिर्फ 5 जीत दर्ज की है, जिससे उसके लिए टॉप-4 में पहुंचना मुश्किल होता नजर आ रहा है। ऐसे में यह मैच दोनों के लिए बेहद अहम होगा, और फैन्स की नजरें मौसम पर भी टिकी रहेंगी।
बारिश डाल सकती है मैच में बाधा
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका काफी अधिक है। AccuWeather की रिपोर्ट बताती है कि शाम 7 बजे बारिश की संभावना 34 फीसदी है, जो रात 9 बजे बढ़कर 40 फीसदी तक पहुंच सकती है। रात 10 बजे यह बढ़कर 51 फीसदी और रात 11 बजे 47 फीसदी तक रह सकती है। ऐसे में मुकाबले में बारिश से व्यवधान की पूरी आशंका है और डीएलएस नियम लागू हो सकता है। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम बेहतरीन है, इसलिए यदि बारिश थोड़ी देर के लिए होती है तो फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
हेड टू हेड में केकेआर को बढ़त
आईपीएल इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अब तक 35 मैच खेले गए हैं, जिनमें से केकेआर ने 20 बार जीत दर्ज की है, जबकि आरसीबी को 15 मुकाबलों में सफलता मिली है। इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। पिछली भिड़ंत में आरसीबी ने केकेआर को 7 विकेट से हराया था।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
IND vs AFG 1st ODI: विराट की गैरमौजूदगी में नंबर 3 पर खेल सकते हैं केएल राहुल, ईशान किशन संभालेंगे कीपिंग
IND vs AFG 1st ODI : धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, मैच पर अनिश्चितता बरकरार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा, WPL ने बदली तस्वीर: नासिर हुसैन