15 मई, गुरुवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अप्रैल महीने में सोने का दाम 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था, लेकिन तब से लगातार गिरावट जारी है। इसके पीछे मुख्य वजह ये है कि जिन कई कारकों ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया था, वे अब धीरे-धीरे खत्म हो रहे हैं, जिससे सोने के दाम कम हो रहे हैं।
Gold Price Today:
गुरुवार को एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में सोने का भाव 91,593 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो सुबह 11:29 बजे दर्ज किया गया। अब तक सोने का नया निचला स्तर 91,211 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है, जबकि उच्चतम स्तर 91,692 रुपये तक गया।
Silver Price Today:
सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट आई है। 15 मई को एमसीएक्स पर दोपहर 11:37 बजे 1 किलो चांदी का भाव 94,368 रुपये था, जिसमें लगभग 968 रुपये प्रति किलो की कमी हुई है। चांदी का अब तक का निचला भाव 94,041 रुपये और उच्चतम भाव 94,498 रुपये प्रति किलो रहा है।
एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी प्रोडक्ट्स के प्रमुख अनुज गुप्ता के अनुसार, सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हैं। इनमें अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेड टेंशन में कमी प्रमुख हैं। ये फैक्टर सोने की कीमतों को नीचे लाने में मदद कर रहे हैं।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए



More Stories
India AI Impact Summit 2026 : PM मोदी का बड़ा आदेश! अब हर AI कंटेंट पर लगेगा प्रामाणिकता का ‘ठप्पा’
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों की चमकी किस्मत’ होली से पहले खाते में आए करोड़ों रुपए, कवर्धा में जश्न का माहौल
India US Trade Deal : भारत-अमेरिका ऐतिहासिक ट्रेड डील’ अमेरिकी बाजार के दरवाजे खुले, भारतीय सामान पर 50% से घटकर 18% हुआ टैक्स