रायपुर में एक बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने दो पार्षदों – गोविंद लालवानी उर्फ बाबन और नंदू लालवानी – को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये रैकेट सिर्फ स्थानीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और दुबई जैसे देशों से भी संचालित हो रहा था। पुलिस को जांच के दौरान दोनों पार्षदों के पास से ऐसे सबूत मिले हैं जो इनकी अवैध सट्टेबाजी में संलिप्तता की पुष्टि करते हैं। आरोपियों के मोबाइल फोन, डिजिटल रिकॉर्ड और बैंकिंग लेन-देन की जांच में सामने आया कि ये विदेशी सट्टा ऑपरेटरों से संपर्क में थे और रायपुर समेत प्रदेशभर में सट्टे का नेटवर्क चला रहे थे।
पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि नंदू लालवानी से पूछताछ के दौरान एक और पैनल सट्टा गिरोह का भी खुलासा हुआ है, जो तकनीकी माध्यमों से लोगों को जोड़कर सट्टा खेलवा रहा था। इस नेटवर्क में और भी कई प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
गौर करने वाली बात यह है कि नंदू लालवानी पहले भी सितंबर 2023 में तिल्दा नेवरा इलाके में सट्टा विवाद को लेकर मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस दोनों पार्षदों से गहराई से पूछताछ कर रही है और इस अंतरराष्ट्रीय सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Liquor Raid Violence : वर्दी का अपमान , आबकारी आरक्षक की वर्दी फाड़ी, शराब तस्करों ने टीम को दौड़ाया
CG Accident News : बाल-बाल बचे एसडीएम , अनियंत्रित होकर पलटी सरकारी गाड़ी, अजय माडियम समेत 4 लोग घायल
Chhattisgarh Coal Levy Scam Update : काली कमाई का ‘किला’ ढहा , ACB-EOW ने समीर विश्नोई की करोड़ों की बेनामी जमीनें कीं जब्त