Gold Rate Today: सोमवार को सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है। अमेरिका और चीन के बीच व्यापार समझौते के कारण वैश्विक व्यापार जगत में राहत की स्थिति बनी है, जिससे ट्रेड वॉर और टैरिफ वॉर के खतरे कम हुए हैं। इसके अलावा, रूस द्वारा सीजफायर प्रस्ताव और भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के रुकने से भू-राजनीतिक तनाव में भी कमी आई है। इन सभी घटनाओं का असर सोने की कीमतों पर पड़ा है, और घरेलू तथा वैश्विक दोनों बाजारों में सोने के भाव में गिरावट आई है।
सोमवार सुबह, एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 2.55% या 2,458 रुपये की गिरावट के साथ 94,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 2.49% या 2,422 रुपये की गिरावट के साथ 94,771 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।
वैश्विक स्तर पर, सोने के भाव में भी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 1.75% या 59.80 डॉलर की गिरावट के साथ 3,284.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड हो रहा था। इसके अलावा, वैश्विक हाजिर सोने का भाव 1.39% या 46.30 डॉलर घटकर 3,278.68 डॉलर प्रति औंस पर था।
वहीं, चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.38% या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 33.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जबकि चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.42% या 0.14 डॉलर की बढ़त के साथ 32.86 डॉलर प्रति औंस पर था।
ADVERTISEMENT
Classified ads available in Chhattisgarh of goods for sale from cars, furniture, electronics to jobs and services listings. Buy, Sell or Rent something today!
छत्तीसगढ़ में कारों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर नौकरियों और सेवाओं की लिस्टिंग तक की बिक्री के लिए वर्गीकृत विज्ञापन उपलब्ध हैं। आज ही कुछ खरीदें, बेचें या किराए पर लें!
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट सम्बन्धी जानकारी
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
8th Pay Commission: क्या बदलेगा DA की गणना का फॉर्मूला? रक्षा कर्मचारियों की बड़ी मांग, आपकी सैलरी पर होगा सीधा असर
8th Pay Commission Latest : रक्षा कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, DA कैलकुलेशन का फॉर्मूला बदलने की उठी मांग
Iran–Israel War : $85 के पार पहुँचा कच्चा तेल, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानें सरकार का ‘प्लान-B’