नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के महज 25 घंटे बाद, रविवार शाम 6:30 बजे भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने संयुक्त रूप से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस 1 घंटा 10 मिनट तक चली।
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्ष विराम लागू हुआ था। हालांकि, इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने इस सीजफायर का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में फायरिंग और ड्रोन से हमले किए थे।

More Stories
दिशा सालियान की मौत पर CBI ने FIR दर्ज की’ पहली 2 जांच में सुसाइड बताया गया’ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं
पत्नी की हत्या कर सिर फ्रिज में रखने वाले पति का एनकाउंटर’ हिरासत से भागने के दौरान पुलिस ने मारी गोली
BRICS में चीन की अध्यक्षता से पहले बड़ा प्लान, चीनी सामान और AI को लेकर भारत अलर्ट