ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत पाकिस्तान को लगातार करारा जवाब दे रहा है, और इसी बीच नेटफ्लिक्स ने सही समय पर पाकिस्तान की कूटनीति को उजागर करने वाली फिल्म का ऐलान किया है। जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है। इस फिल्म में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की डिप्लोमेसी को दिखाया गया है, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को कैसे हराया, यह प्रदर्शित किया गया है। फिल्म भारत की मजबूत कूटनीति को उजागर करती है।
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और अब यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध हो गई है। फिल्म के डिजिटल राइट्स नेटफ्लिक्स ने खरीदे थे, और अब इसे 9 मई 2025 से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
View this post on Instagram
‘द डिप्लोमैट’ एक राजनीतिक थ्रिलर है जिसमें जॉन अब्राहम भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह के किरदार में नजर आते हैं। फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें पाकिस्तान से भारत लौटने वाली भारतीय महिला उजमा अहमद की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में सादिया खतीब भी अहम भूमिका में हैं। सादिया इस फिल्म में उजमा अहमद का किरदार निभा रही हैं, और वह पहले अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन शिवम नायर ने किया है और पटकथा रितेश शाह ने लिखी है।
इस फिल्म में जॉन अब्राहम और सादिया खतीब के अलावा कुमुद मिश्रा, शरीब हाशमी, रेवथी, अश्वथ भट्ट, बेंजामिन गिलानी, जगजीत संधू, विशाल वशिष्ठ, अमितोज मन्न, भवानी मुझामिल, विद्हात्री बांदी, सुमन राणा, जीत रायदत्त और डेरियस चिनॉय जैसे कई शानदार अभिनेता भी नजर आए हैं।
ADVERTISEMENT
हाईसिक्यूरिटी वाहन पंजीयन नम्बर प्लेट
HSRP NUMBER PLATE INFORMATION
संबंधित जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें
👇👇
🔗 HSRP दस्तावेज़ की जानकारी के लिए
🔗 आपके निवास के निकटतम Fitment Center की जानकारी के लिए
🔗 ऑनलाइन आवेदन कहाँ से करें यह जानने के लिए
🔗 आपके अन्य दस्तावेज की DUPLICATE COPY प्राप्त करने के लिए

More Stories
Kangana Ranaut : 26/11 हमले पर बनी फिल्म में नजर आएंगी कंगना रनौत ‘भारत भाग्य विधाता’ में निभाएंगी दमदार किरदार
Randeep Hooda-Lin Laishram : रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, कपल ने शेयर किया ‘मैजिकल’ मैटरनिटी फोटोशूट
Arijit Singh : संगीत जगत में सन्नाटा अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर विशाल ददलानी बोले— ‘वही करो जो दिल कहे’