बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आज 14 वें दिन भी जारी है. इस ऑपरेशन के दौरान एक STF के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. IED ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है. घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, पुलिस में रेंज ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू
जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है. नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान STF टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे. इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आ गए. फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है.

More Stories
CGPSC Paper Leak Case : पूर्व CM के OSD चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, ED को 170 ट्रांजेक्शन में 66.64 लाख जमा होने का दावा
PM Awas Yojana : 30 सितंबर तक पूरा करें अधूरा मकान, वरना रुक सकती है आर्थिक सहायता; राशि वापसी की भी तैयारी
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में कमजोर पड़ा मानसून, रायपुर में चढ़ा पारा; इन इलाकों में बारिश के आसार