छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में फिर मौसम बदला है। कई हिस्सों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले भी गिर रहे हैं। कुछ इलाकों में 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। सरगुजा में आकाशीय बिजली गिरने से एक टीचर की मौत हो गई।
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन यानी 6 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर समेत कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में ओले भी गिरे।
प्रदेश के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट आई है। वहीं प्रदेश में आंधी-बारिश का असर रबी की फसल, सब्जियों और फलों में खासकर आम पर पड़ा है। भिलाई में पपीते, केले और चीकू की 500 एकड़ खेती प्रभावित हुई है।

More Stories
CG NEWS : 10 दिन में दो मौतें… मेडिकल स्टोर में अनधिकृत इलाज का वीडियो भी आया सामने, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच अब विभाग करेगा जांच
CG NEWS : नहीं रही उम्र बढ़ने की चिंता’ शासकीय सेवा के लिए 45 वर्ष तक कर सकेंगे आवेदन, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
CG NEWS : 18 शहीदों के बीच अब चमकेंगे SKY, लोकेंद्र साहू की अनोखी पहल