रायपुर। राजधानी रायपुर में आज सुबह हिट एंड रन का मामला सामने आया है. तेलीबांधा थाना इलाके में अज्ञात कार चालक ने सुबह 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिला समेत तीन लोगों को ठोकर मारकर फरार हो गया. दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, वहीं दो लोगों को अपचाल के लिए मेकाहारा में भर्ती कराया गया है.
पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: चार TI और दो SI के तबादले, एसएसपी ने दिए सख्त संदेश
राजधानी में हिट एण्ड रन के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. करीबन महीने भर पहले पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी थी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आरोपी कार चालक दुर्घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था.
इसके एक महीना पहले 5 फरवरी को रायपुर के VIP रोड पर आधी रात को नशे में धुत कार चालक ने एक्टिवा सवार तीन युवकों को टक्कर मारी थी. हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को मेकाहारा में भर्ती कराया गया था, जिनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. कार में डीआरआई के विशेष लोक अभियोजक भावेश आचार्य के साथ एक रशियन युवती (उज्बेकिस्तान) सवार थे.

More Stories
LPG Scam : सुपुर्दनामे के 6 टैंकरों से 90 टन गैस पार, 1.5 करोड़ के गबन में मैनेजर गिरफ्तार
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला’ IED ब्लास्ट में DRG के 4 जवान शहीद, डी-माइनिंग के दौरान हुआ हादसा
CG NEWS : भारतमाला मुआवजा घोटाला’ अब एक-एक खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, कमिश्नर ने बनाईं 2 हाई-पावर टीमें