नई दिल्ली।’ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने पर 7 राज्यों से 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी गिरफ्तारियों में असम के विपक्षी पार्टी AIUDF के विधायक, एक पत्रकार, एक वकील, 2 रिटायर्ड टीचर और 23 स्टूडेंट शामिल है।
CG BREAKING: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में नमाज प्रकरण पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने पर उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, मेघालय और त्रिपुरा में गिरफ्तारियों हुई हैं। सबसे अधिक 16 गिरफ्तारी असम से की गई है।
पहलगाम हमले पर सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी करने को लेकर पहली गिरफ्तारी 24 अप्रैल को असम के एक विधायक की हुई। गिरफ्तार विधायक अमीनुल इस्लाम असम की विपक्षी पार्टी AIUDF से हैं। उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले और 22 अप्रैल के पहलगाम हमले को ‘सरकार की साजिश’ बताया था। उन पर राजद्रोह का केस दर्ज हुआ और 25 अप्रैल को उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया।

More Stories
बंगाल उपचुनाव में बड़ा उलटफेर’ वोटिंग से 48 घंटे पहले TMC उम्मीदवार Jahangir Khan’ ने छोड़ा मैदान
पंजाब में सनसनी’ पंजाबी सिंगर Yashinder Kaur’ की हत्या, 6 दिन पहले हुआ था अपहरण, नहर से मिला शव
Abhishek Banerjee’ की बढ़ीं मुश्किलें’ घर निर्माण विवाद में KMC का नोटिस, बुलडोजर कार्रवाई की आशंका