कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आपराधिक गतिविधियों को लेकर पूरे राज्य में सतर्कता बढ़ा दी है। राज्य में पाकिस्तानियों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में रविवार तड़के दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। एसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर तीन एडिशनल एसपी – सुखनंदन राठौर, अभिषेक झा और पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गईं। सुबह करीब साढ़े चार बजे भारी पुलिस बल के साथ मोहन नगर थाना अंतर्गत उरला, भिलाई तीन थाना क्षेत्र के हथखोज और सुपेला थाना क्षेत्र में मस्जिद के पीछे स्लम इलाकों में छापेमारी की गई। पुलिस को मुखबिरों से सूचना मिली थी कि इन मुस्लिम बाहुल्य बस्तियों में कुछ ऐसे लोग रह रहे हैं जिनके परिजन या रिश्तेदार पाकिस्तान में रहते हैं। इस आशंका के आधार पर विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और पूछताछ के लिए इलाके को घेराबंदी कर जांच की। फिलहाल छापेमारी के दौरान किसी बड़ी गिरफ्तारी या आपत्तिजनक सामग्री की बरामदगी की जानकारी सामने नहीं आई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे प्रदेश में अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं और निगरानी बढ़ा दी गई है।
—

More Stories
रायपुर जिला अधिवक्ता संघ का ऐतिहासिक शपथग्रहण: ‘प्रदेश अधिवक्ता संघ’ की दिशा में उठा मजबूत कदम
रायपुर: सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत
Raipur DSR 7 May 2026: मंत्रालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 23 लाख की बड़ी ठगी