नई दिल्ली।’ पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को स्थगित करने का फैसला लिया था। गुरुवार देर रात भारत की तरफ से पाकिस्तान को चिठ्ठी भेजकर इसकी आधिकारिक जानकारी दे दी गई।
भारत में जल शक्ति मंत्री सचिव देबाश्री मुखर्जी ने पाकिस्तानी जल संसाधन मंत्रालय के सचिव मुर्तजा को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया कि, यह संधि अच्छे संदर्भ में की गई थी, लेकिन अच्छे रिश्तों के बिना इसे बनाए नहीं रखा जा सकता।
पहलगाम के नजदीक बैसरन घाटी में 22 अप्रैल को आतंकियों ने 26 टूरिस्ट की हत्या कर दी थी। इनमें एक नेपाली नागरिक शामिल था। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जिसके बाद भारत ने जल संधि स्थगित करने सहित 5 बड़े फैसले लिए थे।
भारत की तरफ से पाकिस्तान को भेजा गया लेटर…

More Stories
Mann Ki Baat 134th Episode : Narendra Modi ने ‘मन की बात’ में की भारतीय प्रतिभाओं की सराहना, कलारी चीज और गणित ओलंपियाड विजेता का किया जिक्र
Ghaziabad Encounter : सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Operation Sindoor 2.0 : सेना प्रमुख का बड़ा बयान, बोले- अगली लड़ाई के लिए 24×7 तैयार हैं तीनों सेनाएं