रायपुर।’ जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत के बाद देशभर में आक्रोश है। रायपुर में यूथ कांग्रेस ने पाकिस्तान का झंडा जलाया और आतंकवाद का पुतला फूंका। वहीं मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन और अन्य क्षेत्र से जुड़े व्यापारियों ने पैदल मार्च निकाला। धमतरी जिला अधिवक्ता संघ ने इस संबंध में निंदा प्रस्ताव पारित किया है।
तालाब में खेलते-खेलते डूबीं दो बहनें, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
इससे पहले बिलासपुर में हमले के विरोध में पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। साथ ही पाकिस्तानी झंडे जलाए गए हैं। बता दें कि मृतकों में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया भी शामिल हैं। आतंकी हमले पर CM विष्णु देव साय ने कहा कि हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमारे देश ने आतंकियों को हमेशा मुंहतोड़ जवाब दिया है।
इस पर पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, आपके बड़े-बड़े घोषणाओं के बावजूद आतंकवाद क्यों नहीं रुका। एजेंसियां हमलों को रोकने में क्यों विफल हो रही हैं। देश जवाब मांगता है, खोखले भाषण नहीं। वहीं पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि कायराना हमले का हमारे जवान करारा जवाब देंगे।

More Stories
CG NEWS : प्रदेशभर के नगर निगम-नगर पालिकाओं में एल्डरमैन नियुक्त, विभाग ने जारी किए आदेश
CG Education News : मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्कूल यूनिफॉर्म की गुणवत्ता की होगी सख्त जांच, गोदाम स्तर पर परीक्षण के दिए गए निर्देश
CG Constable Suspended : दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचा डायल-112 का आरक्षक निलंबित, अभद्र व्यवहार और लापरवाही पर गिरी गाज