भोजपुर भोजपुर में रविवार देर रात शादी में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे समेत 5 लोगों को गोली लगी है। घायलों में से 2 की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा और प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
नेशनल हेराल्ड मामला गरमाया: BJP ने कहा- कानूनी जवाब दें, कांग्रेस बोली- सियासी साजिश
घटना गड़हनी थाना क्षेत्र के लहरपा गांव का है, जहां बारात के दौरान थार गाड़ी को साइड देने पर विवाद शुरू हुआ। इस विवाद को लोग सुलझा ही रहे थे कि 2 लोगों ने थार सवार युवकों को टारगेट कर गोलियां बरसाईं।
बताया जा रहा है कि राइफल से 7 से 8 राउंड फायरिंग की गई। जिसमें गाड़ी पर बैठे दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि वहां मौजूद 5 लोगों को भी बुलेट और छर्रा लगा है।
गोलीबारी का आरोप पूर्व मुखिया के बेटे बबलू सिंह पर लगा है, जो लहरपा गांव का रहने वाला है। बबूल पर ही फायरिंग के केस में मारे गए दोनों युवक जेल जा चुके थे।
घटना की सूचना पर SP राज, पीरो SDPO अब्बू सैफी मुर्तजा समेत 6 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

More Stories
CG NEWS : रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सांप ने स्नेक कैचर को डसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
CG Crime News : बैगा की पीट-पीटकर हत्या से सनसनी, अंधविश्वास के शक में वारदात’ 2 नाबालिग समेत 5 पकड़े गए
आधी रात भरभराकर गिरा जर्जर भवन का हिस्सा, कुछ देर पहले बज रहा था तेज DJ