रायपुर. छत्तीसगढ़ में चिलचिलाती गर्मी के बीच लोगों को राहत मिलने जा रही है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा चलने, बदल गरजने और बारिश होने की संभावना जताई है. अगले तीन घंटों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
कपिल सिब्बल का तंज- भारत में राष्ट्रपति केवल नाम के मुखिया, इंदिरा गांधी केस का दिया हवाला
इन क्षेत्रों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
: मौसम विभाग ने बताया कि छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली और कोरिया जिलों मे मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवाएं और आंधी (40-60 किमी प्रति घंटे) की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं लगभग 18 जिलों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) की संभावना है.

More Stories
Dog Sterilization : आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी जिलेवार रिपोर्ट
CG NEWS : PM आवास घेराव के दौरान घायल हुए 16 जवानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर
छत्तीसगढ़ High Court’ की फटकार’ सड़क हादसों पर सरकार से जवाब तलब, 10 खतरनाक ब्लैक स्पॉट पर मांगी रिपोर्ट