OnePlus 13T की खूबियां
OnePlus लॉन्च से पहले ही अपने अपकमिंग OnePlus 13T स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स रिवील कर चुका है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि इसमें Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जाएगा। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। यह Sony का सेंसर है।
गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए अपकमिंग OnePlus 13T स्मार्टफोन में Wi-Fi G1 चिप भी मिलेगा। वनप्लस का यह फोन एंड्रॉयड 15 पर आधारित ColorOS 15 यूआई पर रन करेगा। इस फोन में 6.32-इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें नौरो बैजल दिए जाएंगे।
बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इसमें 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। इस फोन में अलर्ट स्लाइडर की जगह Shortcut Key मिलेगी। वनप्लस का यह फोन मेटल बॉडी के साथ आएगा।
OnePlus 13T स्मार्टफोन को क्लाउड इंक ब्लैक, मॉर्निंग मिस्ट ग्रे और पावडर पिंक तीन कलर ऑप्शन में रिलीज किया जाएगा। खबरों की माने तो वनप्लस के इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग, 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलेगा। इसके साथ ही यह फोन 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है।

More Stories
Income Tax India : देश का इकलौता ‘टैक्स फ्री’ राज्य’ जानें क्यों सिक्किम के लोग 51 सालों से नहीं भरते इनकम टैक्स
Modi ‘सरकार का बड़ा ‘मास्टरस्ट्रोक’ अब पेट्रोल में मिलेगा 85% एथेनॉल, ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी
India-NZ Free Trade : ऐतिहासिक समझौता’ भारत और न्यूजीलैंड के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर मुहर, 20 अरब डॉलर के निवेश और 5000 वर्किंग वीजा का मार्ग प्रशस्त