रायपुर नगर निगम में गुरुवार को जोन अध्यक्षों के चुनाव हुए। भाजपा के पार्षद 8 जोन में निर्विरोध चुने गए हैं, जबकि जोन-3 में अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई और चुनाव स्थगित कर दिया गया। यहां जल्द ही चुनाव होंगे।
दरअसल, भाजपा के सत्ता में आने के बाद जोन अध्यक्षों का चुनाव पिछले बार की तरह ही हुआ। चुनाव की प्रक्रिया जोन कार्यालयों में पूरी की गई। कांग्रेस पार्षदों की संख्या कम होने के कारण कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जिसके चलते सिंगल नामांकन होने पर निर्विरोध चुनाव संपन्न हुए।
यहां हैं नवनिर्वाचित जोन अध्यक्ष:
-
जोन 1: गज्जू साहू
-
जोन 2: सभापति सूर्यकांत राठौर (पदेन)
-
जोन 3: ? (चुनाव होगा)
-
जोन 4: मुरली शर्मा
-
जोन 5: अम्बर अग्रवाल
-
जोन 6: बद्री प्रसाद गुप्ता
-
जोन 7: श्वेता विश्वकर्मा
-
जोन 8: प्रीतम सिंह ठाकुर
-
जोन 9: गोपेश साहू
-
जोन 10: सचिन मेघानी
जोन-3 में विवाद, चुनाव नहीं हुआ
जोन-3 के लिए पार्षद साधना प्रमोद साहू का नाम लगभग तय था, और कमेटी की ओर से भी उनकी उम्मीदवारी पर सहमति बनी थी। हालांकि, उनका नाम लिस्ट में जारी नहीं किया गया। जानकारी के अनुसार, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप वर्मा जोन अध्यक्ष बनना चाहते थे, और उनकी आपत्ति के बाद सूची जारी नहीं की गई। अब यहां कल चुनाव होंगे।
चुनाव की प्रक्रिया
-
दोपहर 12:30 बजे से 12:45 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए।
-
12:45 बजे से 1 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की जांच की गई, और सही पाए गए नामों का प्रकाशन किया गया।
-
सिंगल नामांकन आने पर मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी, और प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया।

More Stories
08 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर