वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG Crime News : डीजे पर नाचने को लेकर खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत; 14 संदेही हिरासत में

CG Crime News : बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर के गतौरा क्षेत्र में गणेश उत्सव के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। रविवार रात जनक पहरी इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान तलवार, चाकू, लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और पत्थरों से हमला किए जाने का आरोप है।

घटना में गंभीर रूप से घायल शैलेष कुमार राठौर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं मृतक के परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने मामले में 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

डीजे पर नाचने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच जनक पहरी इलाके में गणेश पंडाल में डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। परिजनों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था।

कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान धारदार हथियारों के साथ लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया गया और पथराव भी हुआ।

World Cup 2027 : रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट पर संदीप पाटिल का बड़ा बयान, भविष्य को लेकर कही अहम बात

इलाज के दौरान शैलेष की मौत

मारपीट में शैलेष कुमार राठौर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना में मृतक के पिता व्यास नारायण राठौर, भाई रवि कुमार राठौर समेत बीच-बचाव करने पहुंचे विक्रम राठौर और विकास राठौर के घायल होने की जानकारी सामने आई है। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका सिम्स में इलाज जारी है।

पुलिस ने 14 संदेहियों को हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने अब तक 14 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

सोमवार सुबह एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना में शामिल लोगों और उनकी भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव को देखते हुए पुलिस निगरानी बढ़ाई गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay