CG Weather Today रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। शनिवार यानी 19 सितंबर से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस और गर्मी रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मानसून के फिर सक्रिय होने के संकेत दिए हैं। इसके प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
CG Weather Today: अंडमान सागर में बनेगा कम दबाव का क्षेत्र
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के साथ कुछ स्थानों पर गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति भी बन सकती है।
CG News : अंबिकापुर सेंट्रल जेल में महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत
पिछले 24 घंटे में कई जगह हुई बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में मौसमी बारिश सामान्य से करीब 6 प्रतिशत कम रही है।
शुक्रवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारिश की बात करें तो पथरिया में 4 सेमी, सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी, जबकि उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?
राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने की संभावना है। शहर में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। बारिश होने की स्थिति में लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
CG Weather Today: अगले दो दिन बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने गरज-चमक और वज्रपात के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले स्थानों पर रहने से बचने और मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की गई है।

More Stories
Ayushman Bharat Scheme : आयुष्मान भारत में बड़ा बदलाव’ इलाज से पहले मरीजों को मिलेगी रेट लिस्ट की जानकारी
Jhiram Ghati Case : झीरम घाटी मामले में फिर छिड़ेगी कानूनी जंग, सर्व आदिवासी समाज ने दोबारा जांच की मांग उठाई
रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw’ 9 अक्टूबर को आएंगे रायपुर, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल