CG NEWS : जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में बहे तीन कॉलेज छात्रों में से एक का शव करीब 18 घंटे बाद बरामद कर लिया गया है। नगर सैनिकों और गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर पवन लाल का शव नदी से बाहर निकाला। वहीं दो अन्य छात्र सचिन और मुरारी अब भी लापता हैं। दोनों की तलाश के लिए सुबह से रेस्क्यू अभियान जारी है।
पिकनिक के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को पिकनिक मनाने देवरी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान नदी किनारे सेल्फी लेते समय एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो अन्य छात्रों ने भी नदी में छलांग लगा दी। तेज बहाव के कारण तीनों छात्र नदी में बह गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तलाश शुरू की।
12 September 2026 Rashifal : भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि आज, जानिए अपना राशिफल
बेलरगांव में 120 मिमी बारिश
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई। बेलरगांव में सबसे अधिक 120 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि नगरी में 110 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर नदी-नाले उफान पर हैं और निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोले गए
धमतरी जिले में लगातार बारिश के बाद मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोल दिए गए हैं। इसके चलते धमतरी-नरहरपुर मार्ग प्रभावित हुआ है। सड़क पर पानी भरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई लोग रास्ते में फंसे रहे। प्रशासन और स्थानीय स्तर पर लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।
अगले दो दिन बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ी रह सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। ऐसे में नदी-नालों के आसपास जाने से बचने और मौसम खराब होने पर खुले स्थानों पर नहीं रहने की सलाह दी गई है।

More Stories
CG Trailer Accident : बिजली खंभा तोड़कर घर में घुसा छड़ों से लदा ट्रेलर, तीन बाइक समेत सामान जलकर राख
CG College Admission : छात्रों के लिए बड़ी राहत’ कॉलेजों में एडमिशन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगा मौका
CG Flight News : आसमान में विमान के एक इंजन ने दिया धोखा, पायलट ने ATC से मांगी इमरजेंसी लैंडिंग की इजाजत, मचा हड़कंप