कोरबा। कोरबा जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। आदेश के बाद जिले के दो महत्वपूर्ण थानों कोतवाली और कटघोरा के प्रभारी बदल गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में प्रभारी समंस वारंट सेल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कटघोरा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रेमचंद साहू को अब कोतवाली थाना प्रभारी बनाया गया है।
कटघोरा थाना प्रभारी भी बदले
CSEB पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को थाना प्रभारी कटघोरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा निरीक्षक विरासत कुजूर को रक्षित केंद्र कोरबा से स्थानांतरित कर प्रभारी CSEB पुलिस सहायता केंद्र बनाया गया है।
करतला और श्यांग में भी हुआ बदलाव
पुलिस विभाग के इस फेरबदल में आरक्षकों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। आरक्षक क्रमांक 483 जितेन्द्र सोनी को थाना करतला से थाना श्यांग भेजा गया है।
वहीं आरक्षक क्रमांक 555 नरोत्तम कुमार रात्रे को थाना श्यांग से थाना करतला पदस्थ किया गया है।
कोरबा पुलिस की नई पदस्थापना
- प्रमोद डडसेना, निरीक्षक — थाना कोतवाली से प्रभारी समंस वारंट सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय
- प्रेमचंद साहू, उपनिरीक्षक — थाना कटघोरा से थाना कोतवाली प्रभारी
- राजेश तिवारी, उपनिरीक्षक — CSEB पुलिस सहायता केंद्र से थाना प्रभारी कटघोरा
- विरासत कुजूर, निरीक्षक — रक्षित केंद्र कोरबा से प्रभारी CSEB पुलिस सहायता केंद्र
- जितेन्द्र सोनी, आरक्षक क्रमांक 483 — थाना करतला से थाना श्यांग
- नरोत्तम कुमार रात्रे, आरक्षक क्रमांक 555 — थाना श्यांग से थाना करतला
इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब कोरबा जिले के कोतवाली और कटघोरा थाना समेत अन्य पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियों के साथ पुलिसिंग देखने को मिलेगी।

More Stories
08 September 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Rules Changing From September 1 : 1 सितंबर से बदलेंगे LPG, FD और ITR समेत कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
26 August 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को नया प्रोजेक्ट में होने वाला है धन का लाभ