PM Modi Gujarat Visit 2026: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के वडोदरा पहुंचे, जहां उन्होंने ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने बड़ी संख्या में मौजूद Gen-Z युवाओं से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में करीब 6 हजार युवाओं को बुलाया गया था। युवाओं से जुड़ने के लिए कार्यक्रम स्थल पर खास तौर पर Y आकार का रैंप बनाया गया था, जिस पर चलकर प्रधानमंत्री सीधे युवाओं के बीच पहुंचे।
कार्यक्रम में पीएम मोदी का भगवान गणपति की मूर्ति देकर स्वागत किया गया। एक छात्र ने प्रधानमंत्री को अपनी बनाई तस्वीर भी भेंट की। इसके बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में विकसित भारत के लक्ष्य और देश के विकास की रफ्तार को लेकर युवाओं से संवाद किया।
पीएम मोदी ने कहा- विकसित भारत की यात्रा को गति देने आया हूं
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी का यह मैदान अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों की मौजूदगी का गवाह बन रहा है। उन्होंने कहा कि देश में विकास का उत्सव शुरू हो चुका है और वे विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए युवाओं के बीच आए हैं।
पीएम मोदी ने वडोदरा में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास का भी जिक्र किया और लोगों को इसके लिए बधाई दी।
35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी अपने गुजरात दौरे के दौरान वडोदरा में 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इनमें रेलवे, हाईवे और माल ढुलाई से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं।
पीएम मोदी Western Dedicated Freight Corridor (WDFC) के तीन महत्वपूर्ण सेक्शन भी देश को समर्पित करेंगे। इनकी कुल लंबाई करीब 326 रूट किलोमीटर है और इन्हें 20,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है।
इसके अलावा वडोदरा-रतलाम तीसरी और चौथी रेल लाइन समेत करीब 329 किलोमीटर लंबी तीन रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं पर 9,700 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।
GDN Movie OTT: सिनेमाघरों में रही फीकी, Netflix पर नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही आर माधवन की फिल्म
युवाओं पर बढ़ा राजनीतिक फोकस
वडोदरा का Gen-Z कार्यक्रम ऐसे समय में हुआ है जब राजनीतिक दल युवाओं से सीधे जुड़ने के लिए सोशल मीडिया और जमीनी स्तर पर आउटरीच बढ़ा रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में प्रधानमंत्री मोदी के सोशल मीडिया कंटेंट में भी युवाओं और शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट पर अधिक जोर देखने को मिला है।
देश के 2024 लोकसभा चुनाव के आंकड़ों के मुताबिक 18 से 29 वर्ष की उम्र वाले मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 22.78 फीसदी थी। गुजरात में यह आंकड़ा 23.32 फीसदी रहा था। ऐसे में युवा मतदाता राजनीतिक दलों के लिए महत्वपूर्ण वर्ग बन गए हैं।
शाम को मुंबई जाएंगे PM मोदी
गुजरात दौरे के बाद प्रधानमंत्री मोदी मुंबई जाएंगे। यहां वे Global Fintech Fest 2026 का उद्घाटन करेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस वर्ष सम्मेलन का फोकस एजेंटिक AI, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों के जरिए समावेशी और वैश्विक वित्तीय व्यवस्था को मजबूत करने पर है।

More Stories
Raghav Chadha Become Voter in Delhi: राजिंदर नगर की वोटर लिस्ट में नाम जुड़ा, AAP ने चुनाव आयोग को घेरा
Russia 5th Generation Fighter Jet Technology: Su-57 फाइटर जेट पर भारत-रूस में बड़ी डील! टेक्नोलॉजी शेयरिंग पर हुई चर्चा
Iran Attack on US Vessels: अमेरिकी कार्रवाई का ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज स्ट्रेट के पास कई जहाजों पर हमला