रायपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों के खिलाफ पुलिस की जांच के बाद बड़ा एक्शन लिया गया है। कमिश्नरेट पुलिस की ओर से शहर के अलग-अलग स्पा सेंटरों में की गई जांच के बाद 2 स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से स्पा सेंटर संचालकों में हड़कंप मच गया है।
30 स्पा सेंटरों की हुई थी जांच
इससे पहले रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में संचालित स्पा सेंटरों की सघन जांच के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया था। 15 पुलिस टीमों ने 100 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों के साथ करीब 30 स्पा सेंटरों पर औचक दबिश दी थी।
इस दौरान पुलिस टीमों ने स्पा सेंटरों में संचालित गतिविधियों, दस्तावेजों और अन्य व्यवस्थाओं की जांच की। औचक कार्रवाई से कई सेंटर संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई थी।
दो स्पा सेंटरों में मिली आपत्तिजनक वस्तुएं
जांच के दौरान पुलिस को दो स्पा सेंटरों में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद पुलिस और संबंधित विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की गई।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अब दो स्पा सेंटरों को सील कर दिया गया है। कार्रवाई के बाद पुलिस की सख्ती को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है।
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पा सेंटरों में नियमों का पालन सुनिश्चित करना और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाना बताया जा रहा है।
जांच के दौरान यदि किसी सेंटर में नियमों का उल्लंघन या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

More Stories
CM Sai’ ने सुनी ‘मन की बात’, बोले- ‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’ के संकल्प में सभी की भागीदारी जरूरी
CG News : बिजली बिल से मिलेगी राहत’ छत्तीसगढ़ के घरों की छत पर लग रहे सोलर पैनल, 95 हजार घर सौर ऊर्जा से जुड़े
Nepal Flood News : नेपाल की बाढ़ में मौत को बेहद करीब से देखा, चाय के लिए रुके 5 दोस्त ऐसे बचे’ रायपुर लौटे दिनेश ने बताया रूह कंपाने वाला मंजर