वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Women’s Asia Cup 2026: चेतना विमुक्ति की घातक गेंदबाजी, UAE को 9 विकेट से हराकर श्रीलंका की शानदार शुरुआत

Women’s Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 में श्रीलंका ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। चामारी अटापट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका ने 80 रन का लक्ष्य महज 7.5 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया।

79 रन पर सिमटी UAE की पारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी UAE महिला टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पूरी टीम 19.5 ओवर में 79 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। UAE की सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सकीं। कप्तान ईशा ओझा ने सर्वाधिक 18 रन बनाए। समायरा धरनिधारका ने 17, रिनिथा रजित ने 15 और हीना होटचंदानी ने 10 रन का योगदान दिया।

CG High Court : छत्तीसगढ़ के 20 जिला कोर्ट में कोर्ट मैनेजरों की नियुक्ति, हाईकोर्ट ने जारी किया पदस्थापना आदेश

मिताली और चेतना ने बरपाया कहर

श्रीलंका की जीत में गेंदबाजों का सबसे बड़ा योगदान रहा। मिताली अयोध्या ने 3.5 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं चेतना विमुक्ति ने 4 ओवर में 16 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। सुगंधिका कुमारी को भी दो विकेट मिले।

47 गेंदों में श्रीलंका ने हासिल किया लक्ष्य

80 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ने आक्रामक शुरुआत की। इमेशा दुलानी और कप्तान चामारी अटापट्टू के बीच 35 गेंदों में 57 रन की साझेदारी हुई। दुलानी 18 गेंदों में 25 रन बनाकर रन आउट हुईं। इसके बाद अटापट्टू ने मोर्चा संभाला और 25 गेंदों में नाबाद 48 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। संजना कविंदी 5 रन बनाकर नाबाद रहीं।

इस तरह श्रीलंका ने सिर्फ 47 गेंदों में लक्ष्य हासिल कर 9 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत में मिताली अयोध्या और चेतना विमुक्ति की शानदार गेंदबाजी निर्णायक साबित हुई।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay