Drishyam 3: अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार हैं। मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स लगातार नए पोस्टर और अपडेट्स के जरिए दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। अब फिल्म से अजय देवगन का एक नया और इंटेंस लुक सामने आया है, जिसने कहानी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सामने आया अजय देवगन का नया पोस्टर
Drishyam 3 के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अजय देवगन का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अभिनेता विजय सलगांवकर के किरदार में एक कार के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। वह लगातार शीशे की तरफ देखते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उनके पीछे एक पुलिस वैन भी नजर आ रही है।
अजय देवगन के चेहरे और आंखों में परिवार को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है। पोस्टर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी विजय अपने परिवार को बचाने के लिए मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते नजर आएंगे।
‘परिवार के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं’
नए पोस्टर के साथ मेकर्स ने एक ऐसा कैप्शन लिखा है, जिसने फिल्म की कहानी को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। कैप्शन में लिखा गया है, “सही या गलत जो भी हो…मैं अपनी फैमिली के लिए किसी भी हद तक जा सकता हूं।”
इस लाइन से साफ संकेत मिलता है कि Drishyam 3 में विजय सलगांवकर के सामने एक बार फिर अपने परिवार को बचाने की बड़ी चुनौती होगी। हालांकि, वह इस बार कौन सा कदम उठाएंगे, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर फैंस हुए एक्साइटेड
अजय देवगन का नया लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं। कई यूजर्स फिल्म के टीजर और ट्रेलर की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि दृश्यम 3 में एक बार फिर सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त डोज देखने को मिलेगा।
फिल्म के नए पोस्टर ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि विजय सलगांवकर इस बार अपने परिवार को बचाने के लिए आखिर कौन सी हद पार करेंगे।
2 अक्टूबर को रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’
Drishyam 3 का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। इससे पहले निर्देशक ने संकेत दिया था कि फिल्म में दर्शकों को कहानी का एक नया अध्याय देखने को मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि फिल्म मलयालम वर्जन की हूबहू कॉपी नहीं होगी।
अजय देवगन की यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 2 अक्टूबर 2026, यानी गांधी जयंती के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। अब फैंस को फिल्म के टीजर और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है।

More Stories
Hanuman Ansh : CM साय ने जोरा मॉल में देखी ‘हनुमान अंश’, युवाओं के लिए बताया खास, पहले ही टैक्स फ्री करने का ऐलान
Nepal Flood : सैलाब ने मचाई भारी तबाही, 55 किमी सड़क और 33 पुल तबाह, 7,570 घर क्षतिग्रस्त
Abu Salem Plea : सुप्रीम कोर्ट से अबू सालेम को झटका, समयपूर्व रिहाई की याचिका खारिज