वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Andhra Pradesh Bus Accident: कार्यक्रम से लौट रहे लोगों पर टूटा कहर, बस की टक्कर से 7 की मौत

Andhra Pradesh Bus Accident: आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक प्राइवेट ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक ही गांव के रहने वाले थे।

विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, प्राइवेट ट्रैवल बस विजयवाड़ा से तिरुपति की ओर जा रही थी। इसी दौरान चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर बस की ऑटो-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो में सवार कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

एक ही गांव के रहने वाले थे मृतक

बताया जा रहा है कि हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग चिलकलुरिपेट मंडल के वेलुरु गांव के निवासी थे। वे एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कोंडामंजुलुरु गए थे और कार्यक्रम के बाद ऑटो-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहे थे।

हादसे में घायल हुए 10 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200MP Zeiss APO टेलीफोटो कैमरा, एग्जीक्यूटिव ने टीज किए बड़े कैमरा अपग्रेड्स

परिवहन मंत्री ने जताया दुख

हादसे पर आंध्र प्रदेश के परिवहन मंत्री मंदीपल्ली रामप्रसाद रेड्डी ने दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही हादसे के बाद सड़क पर यातायात व्यवस्था सामान्य करने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा।

मंत्री ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सफर लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने के लिए होना चाहिए, न कि उनकी आखिरी मंजिल तक।

Andhra Pradesh Bus Accident: इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay