CG Government Jobs 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। महिला एवं बाल विकास विभाग में लंबे समय से खाली पड़े पर्यवेक्षक यानी सुपरवाइजर के 50 पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने इन पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। वित्त विभाग की सहमति मिलने के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद है।
लंबे समय से रिक्त थे सुपरवाइजर के पद
महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक का पद मैदानी स्तर पर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। विभाग की विभिन्न योजनाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की निगरानी में सुपरवाइजर की अहम भूमिका होती है। लंबे समय से पद रिक्त होने के कारण विभागीय कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा था।
अब 50 पदों पर सीधी भर्ती की मंजूरी मिलने से विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही योग्य अभ्यर्थियों के लिए सरकारी सेवा में आने का एक नया अवसर भी उपलब्ध होगा।
आंगनबाड़ी और पोषण योजनाओं की होगी बेहतर निगरानी
सुपरवाइजर की जिम्मेदारी केवल कार्यालयीन काम तक सीमित नहीं रहती। उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं, बच्चों और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं तथा पोषण कार्यक्रमों की मैदानी निगरानी करनी होती है।
नए कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बाद आंगनबाड़ी केंद्रों की मॉनिटरिंग और योजनाओं के क्रियान्वयन को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे विभागीय योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में भी सहूलियत हो सकती है।
भर्ती प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार
फिलहाल 50 पदों पर भर्ती को वित्तीय मंजूरी मिल गई है। अब अभ्यर्थियों को भर्ती से संबंधित आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार रहेगा। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही पदों का वर्गवार विवरण, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पद्धति और महत्वपूर्ण तिथियों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी।

More Stories
CG News : छत्तीसगढ़ सरकारी आवास में युवक-युवतियों की कथित संदिग्ध गतिविधियों से हंगामा, दो युवकों को रातभर कमरे में रखा बंद
अमलीडीह पुलिस कॉलोनी में ‘एक शाम जवानों के नाम’: देशभक्ति गीतों और नृत्यों से गूंजा परिसर, जवानों ने बांधा समां
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट