वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

Gautam Gambhir: टीम इंडिया की हार के बाद गंभीर पर उठे सवाल, BCCI ने बताया क्या है हेड कोच का भविष्य

नई दिल्ली: Gautam Gambhir: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हाल के मुकाबलों में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर गंभीर की रणनीति और कोचिंग पर आलोचना हो रही है। हालांकि, इन तमाम चर्चाओं के बीच सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल गौतम गंभीर की कुर्सी सुरक्षित है और उन्हें हेड कोच पद से हटाने की संभावना काफी कम है।

गंभीर को हटाने के मूड में नहीं BCCI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI गंभीर को पर्याप्त समय देना चाहता है। बोर्ड का मानना है कि भारतीय टेस्ट टीम इस समय बदलाव के दौर से गुजर रही है। ऐसे में हालिया खराब नतीजों के लिए सिर्फ हेड कोच को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं होगा।

गंभीर के कार्यकाल में टीम इंडिया को घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें हटाने की मांग भी तेज हुई थी।

बड़े खिलाड़ियों के संन्यास से बदली टीम की तस्वीर

भारतीय टेस्ट टीम में हाल के दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम अब युवा खिलाड़ियों पर निर्भर है।

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया एक नए दौर में प्रवेश कर रही है। ऐसे में BCCI का मानना है कि नई टीम को स्थिर होने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए समय की जरूरत है।

CG ED Raid : DMF घोटाले को लेकर नाहटा और भंसाली के ठिकानों पर ED की दबिश, दस्तावेजों की जांच जारी

चोटों ने भी बढ़ाई टीम की मुश्किलें

टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के पीछे खिलाड़ियों की चोटों को भी एक अहम वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान शुभमन गिल के चोटिल होने का टीम के प्रदर्शन पर असर पड़ा।

आगामी श्रीलंका दौरे से पहले भी भारत को चोटों से जूझना पड़ रहा है। जसप्रीत बुमराह, साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी इस दौरे से बाहर हैं।

2027 वनडे वर्ल्ड कप तक बने रह सकते हैं गंभीर

व्हाइट-बॉल क्रिकेट की बात करें तो रिपोर्ट में दावा किया गया है कि गौतम गंभीर के कम से कम 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहने की संभावना है। यानी लगातार आलोचनाओं के बावजूद फिलहाल उनके पद पर कोई बड़ा खतरा नजर नहीं आ रहा है।

वहीं, टेस्ट टीम के लिए अंतरिम मुख्य कोच की नियुक्ति की संभावना भी फिलहाल काफी कम बताई जा रही है। श्रीलंका दौरे के बाद WTC 2025-27 चक्र में सीमित सीरीज ही बचेंगी।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay