लेह: Leh-Ladakh Earthquake: लद्दाख में गुरुवार, 13 अगस्त 2026 की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.5 थी और इसके झटके सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर बताई गई है।
झटके महसूस होते ही घरों से बाहर निकले लोग
भूकंप के तेज झटकों के कारण लेह और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। सुबह के समय जब अधिकांश लोग अपने घरों में थे, तभी धरती हिलने लगी। कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए।
फिलहाल भूकंप के कारण किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
कहां था भूकंप का केंद्र?
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप की गहराई कम होने के कारण इसके झटके लेह और आसपास के क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से महसूस किए गए।
CGBSE Warning : बोर्ड परीक्षा में अंक बढ़ाने का झांसा देने वालों से रहें सावधान, मंडल ने किया अलर्ट
क्यों आते हैं भूकंप?
भूकंप मुख्य रूप से पृथ्वी के अंदर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों की हलचल के कारण आते हैं। जब ये प्लेटें आपस में टकराती हैं या एक-दूसरे के नीचे अथवा आसपास खिसकती हैं, तो ऊर्जा निकलती है और धरती में कंपन पैदा होता है।
पहले भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
इससे पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी कम समय के अंतराल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। वहीं, 2 अगस्त को दिल्ली-NCR में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई थी। फिलहाल लेह-लद्दाख में स्थिति सामान्य बताई जा रही है और प्रशासन किसी भी संभावित स्थिति पर नजर रख रहा है।

More Stories
Delhi Red Fort Blast : UN रिपोर्ट में AQIS कनेक्शन का दावा, जांच में जुटी NIA
Mouni Roy Arjun Bijlani Dating Rumors : मौनी रॉय संग डेटिंग की खबरों पर अर्जुन बिजलानी का करारा जवाब, बोले- ‘हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं’
Gautam Gambhir: टीम इंडिया की हार के बाद गंभीर पर उठे सवाल, BCCI ने बताया क्या है हेड कोच का भविष्य