चंबा: Himachal Bus Accident में हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शनिवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। चुराह उपमंडल के बैरागढ़-चंबा मार्ग पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 11 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।
चालुज मोड़ पर हुआ दर्दनाक हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शर्मा ट्रैवलर्स की निजी बस शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए रवाना हुई थी। बस ने अभी करीब तीन किलोमीटर का सफर ही तय किया था कि देवीकोठी के समीप चालुज मोड़ पर चालक ने बस का नियंत्रण खो दिया।
इसके बाद बस सड़क से फिसलकर करीब 100 फीट नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
ड्राइवर-कंडक्टर समेत 7 लोगों की मौत
हादसे में बस के चालक और परिचालक समेत कुल 7 लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। वहीं करीब 11 लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे के वक्त बस में करीब 15 से 16 यात्री सवार होने की बात सामने आई है। हालांकि राहत और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही यात्रियों की संख्या और हताहतों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ग्रामीणों ने शुरू किया राहत-बचाव कार्य
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त बस से घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया।
प्रशासन और बचाव दल भी मौके पर राहत कार्य में जुटे हुए हैं। बस को सीधा करने का प्रयास किया जा रहा है। आशंका है कि कुछ यात्री बस के मलबे में फंसे हो सकते हैं, इसलिए तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
हादसे की वजह की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी आधिकारिक जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। प्रशासन की ओर से दुर्घटना में मृतकों और घायलों से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

More Stories
PoK Protest में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से UN चिंतित: शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार का सम्मान करे पाकिस्तान, UN ने की अपील
Women Reservation किरेन रिजिजू के तंज पर राहुल गांधी का पलटवार: बोले- परिसीमन से क्यों जोड़ रहे हैं? अभी लागू करें कानून
PM Modi in IIT Delhi: ‘जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ Out of Syllabus’, पीएम मोदी ने Gen-Z को दिया सफलता का मंत्र