CG News : मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तखतपुर नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) अमरेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अधिकारी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह हादसा 1 अगस्त की देर रात जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला मेन रोड पर हुआ था, जिसमें स्कोडा कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे CMO
पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी सीएमओ मुंगेली में आयोजित कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के बाद तखतपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी स्कोडा कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
CG NEWS : छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता में बड़ा सुधार’ सुशासन, डिजिटलीकरण और जन-राहत का नया सवेरा
गंभीर घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी
इस दुर्घटना में तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस घायल युवक के बयान को भी जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा मान रही है।
कार पर लिखा था ‘CMO (UAD) CG Government’
प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार हादसे में शामिल स्कोडा कार पर ‘CMO (UAD) CG Government’ लिखा हुआ था। घटना के बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया और तकनीकी व फोरेंसिक जांच भी शुरू कर दी है। वाहन की गति, दुर्घटना के कारण और अन्य परिस्थितियों की भी विस्तार से जांच की जा रही है।
पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपी को भेजा जेल
मुंगेली पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी सीएमओ अमरेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जाएगी।

More Stories
CG News : विधानसभा रोड पर दर्दनाक हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, इलाके में पसरा मातम
CG News : 1.13 करोड़ के बदले 45 करोड़ के नकली नोट देने का झांसा, रायपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा, फर्जी करेंसी नेटवर्क की जांच शुरू
Raipur Traffic Helpline : अब ट्रैफिक जाम की सूचना मिलते ही 10 मिनट से पहले पहुंचेगी पुलिस, 10 QRT टीमें 24 घंटे रहेंगी अलर्ट