CG News : डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ शहर मंडल में पार्टी के अंदर असंतोष खुलकर सामने आया है। 111 कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी जताते हुए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से सामूहिक इस्तीफा देने का ऐलान किया है।
कार्यकर्ताओं के इस ऐलान के बाद स्थानीय संगठन में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का फैसला लिया है।
संगठन के लिए बढ़ी चुनौती
एक साथ 111 कार्यकर्ताओं के इस्तीफे के ऐलान से डोंगरगढ़ शहर मंडल में संगठनात्मक संकट की स्थिति बनती नजर आ रही है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने स्थानीय नेतृत्व और पार्टी संगठन के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस सामूहिक नाराजगी को किस तरह संभालता है और कार्यकर्ताओं को मनाने के लिए क्या कदम उठाता है। फिलहाल 111 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे के ऐलान ने डोंगरगढ़ की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।

More Stories
CG ACB Action : सांप के काटने से हुई मौत के मुआवजे के लिए मांगी ₹50 हजार रिश्वत, चेक लेते बाबू गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सांसद-विधायकों से जुड़े मामलों पर High Court’ की ताजा रिपोर्ट जारी’ लंबित प्रकरणों की सुनवाई और अगली तारीखों का ब्यौरा सार्वजनिक
CG NEWS : आधी रात निभाई गई ‘सवनाही’ की अनोखी परंपरा’ बैगा ने पूजा कर बांधा गांव, सुख-समृद्धि और सुरक्षा की कामना