Meta Apologizes PM Modi Facebook Video Removed by Mistake:नई दिल्ली. मामले में मेटा ने सफाई देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट से एक वीडियो गलती से हट गया था। कंपनी के अनुसार यह किसी कानूनी कार्रवाई का परिणाम नहीं, बल्कि एक अस्थायी तकनीकी समस्या थी। वीडियो को अब दोबारा रीस्टोर कर दिया गया है।
23 जुलाई को जारी इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था। यह संबोधन ऐसे समय आया था, जब देश में पेपर लीक को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी थे। वीडियो हटाए जाने से पहले इसे लाखों लोग देख चुके थे।
पहले दिखा था कानूनी प्रतिबंध का नोटिस
वीडियो हटने के बाद फेसबुक पर एक नोटिस दिखाई दे रहा था, जिसमें बताया गया था कि सामग्री को किसी कानूनी अनुरोध के कारण सीमित किया गया है। हालांकि बाद में सूत्रों ने स्पष्ट किया कि ऐसा कोई कानूनी निर्देश नहीं था और यह केवल प्लेटफॉर्म की तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा था।
Meta ने मांगी माफी
मेटा ने कहा कि वीडियो गलती से हट गया था और समस्या का पता चलते ही उसे रीस्टोर कर दिया गया। कंपनी ने इस असुविधा के लिए खेद भी जताया।
रैपर Badshah’ और ईशा रिखी की शादी पर उठे सवाल’ सोशल मीडिया पोस्ट के बाद तलाक की अटकलें तेज
IT मंत्रालय ने मांगी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद भारत के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय ने फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी मेटा के ग्लोबल पब्लिक पॉलिसी प्रमुख से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है। फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर आगे की प्रक्रिया पर नजर बनी हुई है।

More Stories
BREAKING NEWS : पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के घर चलीं ताबड़तोड़ गोलियां, पहले मिल चुकी थी जान से मारने की धमकी’ CCTV में कैद वारदात
Krishnavataram : सत्यभामा के नजरिए से दिखाई गई कृष्ण की कहानी, पार्ट 2 और 3 पर चल रहा काम
IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी अफगानिस्तान की नजर, वीडियो देखकर बनाया खास प्लान