नई दिल्ली। निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण पार्ट-1 (Ramayana Part 1)’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस मेगा फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाला है। इससे पहले फिल्म के ट्रेलर का पहला रिव्यू सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
ट्रेलर को मिला शानदार पहला रिव्यू
जानकारी के अनुसार, ट्रेलर रिलीज से पहले फिल्म के निर्माताओं ने कुछ चुनिंदा फिल्म समीक्षकों को इसकी विशेष स्क्रीनिंग कराई। इनमें प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक तरण आदर्श भी शामिल हैं।
ट्रेलर की जमकर तारीफ करते हुए इसे भव्य, विजुअली शानदार और बड़े पर्दे का यादगार अनुभव बताया। उनके मुताबिक फिल्म का स्केल, विजुअल इफेक्ट्स और कलाकारों की प्रस्तुति बेहद प्रभावशाली है।
रणबीर कपूर के ‘राम’ और यश के ‘रावण’ की चर्चा
ट्रेलर के शुरुआती रिव्यू में रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार और यश के रावण अवतार की खूब सराहना की गई है। दोनों कलाकारों के लुक और स्क्रीन प्रेजेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है।
फिल्म में पौराणिक कथा को आधुनिक तकनीक और भव्य विजुअल्स के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे दर्शकों को एक अलग सिनेमाई अनुभव मिलने की उम्मीद है।
24 जुलाई को रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म ‘रामायण पार्ट-1’ का ट्रेलर 24 जुलाई 2026 को अमेरिका के सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (San Diego Comic-Con) में आयोजित एक ग्रैंड इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी जारी किया जाएगा।
4000 करोड़ के बजट से बनी है फिल्म
‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में गिनी जा रही है। फिल्म के भव्य सेट, वीएफएक्स और स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।
फिल्म में रणबीर कपूर और यश के अलावा कई बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

More Stories
Kartik Aaryan बनेंगे ‘कैप्टन इंडिया’, मिलिट्री यूनिफॉर्म में दिखा दमदार फर्स्ट लुक; बोले- ‘Maverick संग उड़ान को तैयार’
Hanuman Ansh: 80 करोड़ पार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की कमाई, डायरेक्टर ने OTT रिजेक्शन को लेकर खोला राज
Kalki 2898 AD: कास्टिंग के नाम पर न दें पैसे! ‘कल्कि 2898 AD’ मेकर्स ने फर्जी कॉल्स को लेकर किया अलर्ट