CG News : बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रसिद्ध बाबा बच्छराज कुंवर धाम में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कछिया निवासी विमलेश वर्मा (22 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता था। पूरा मामला चलगली थाना क्षेत्र का है।
नदी में तैरता मिला युवक का शव
जानकारी के अनुसार, विमलेश वर्मा बाबा बच्छराज कुंवर धाम में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ावे में लाए जाने वाले बकरों की बली काटने का काम करता था। परिजनों के मुताबिक वह दो दिन पहले अचानक लापता हो गया था, जिसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे।
इसी बीच बुधवार को धाम के पास स्थित नदी में उसका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर जांच शुरू की।
श्रद्धालुओं के पास मिली थी युवक की बाइक
मामले को लेकर उस समय और रहस्य गहरा गया, जब युवक की बाइक पहले श्रद्धालुओं के पास लावारिस हालत में मिली थी। बाइक मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने युवक की तलाश तेज कर दी थी।
इसके बाद नदी से शव मिलने पर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही चलगली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।

More Stories
Sugar Price in CG : छत्तीसगढ़ में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 70 से घटकर 50 रुपये किलो हुआ शक्कर का भाव
CG Weather Alert : छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट, 65 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
CG Accident : बस और ट्रक में भीषण टक्कर, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर… हादसे के बाद मची अफरा-तफरी