वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

CG NEWS : सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में छिपा माओवादियों का डंप बरामद; विस्फोटक सामग्री की गई नष्ट

CG NEWS :  जगदलपुर। तेलंगाना के मुलुगु जिले के वाजेडू थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में छिपाकर रखा गया हथियार और विस्फोटक सामग्री का डंप बरामद किया है। संयुक्त अभियान के दौरान बरामद सभी विस्फोटक सामग्री को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, खुफिया सूचना के आधार पर 39वीं बटालियन सीआरपीएफ, जिला पुलिस और बम निरोधक दस्ता (BDS) की संयुक्त टीम ने पामुनुरु गांव के उत्तर स्थित कराईगुट्टा पहाड़ियों के घने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया। सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुए अभियान के दौरान करीब 8:30 बजे संदिग्ध स्थान पर माओवादियों का डंप बरामद किया गया।

CG High Court : कोविड में TET परीक्षा रद्द होने का खामियाजा अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना होगा, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सुरक्षा बलों ने मौके से दो भरमार राइफल, 25 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, जिलेटिन स्टिक, कॉर्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, 12 वोल्ट बैटरी सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक और माओवादी उपयोग की अन्य सामग्री जब्त की।

अधिकारियों के अनुसार, बरामद विस्फोटक सामग्री को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया। अभियान सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद सभी जवान सुरक्षित अपने बेस लौट आए। सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन क्षेत्र में आगे भी जारी है।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay