वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

SECR Cancelled Trains

SECR Cancelled Trains

CG Train Cancelled: : रेलवे का मेगा ब्लॉक, 18 और 19 जुलाई को कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

CG Train Cancelled: रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल में अधोसंरचना विकास कार्य के चलते 18 और 19 जुलाई को कई मेमू (MEMU) और पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने बताया कि भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन सेक्शन में ऑटो सिग्नलिंग कमीशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) का कार्य किया जाएगा। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा।

Chhattisgarh Dharma Swatantrya Adhiniyam 2026 : छत्तीसगढ़ में ‘धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम-2026’ लागू: अवैध धर्मांतरण पर उम्रकैद और ₹25 लाख तक का जुर्माना, राजपत्र में अधिसूचना जारी

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों में रद्द रहेंगी—

  • 19 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
  • 19 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
  • 19 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
  • 18 एवं 19 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
  • 18 एवं 19 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर।
  • 18 एवं 19 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।
  • 18 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
  • 19 जुलाई 2026 – गाड़ी संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर।

इन ट्रेनों का रहेगा आंशिक परिचालन

रेलवे ने बताया कि दो मेमू ट्रेनों का परिचालन बीच मार्ग में समाप्त किया जाएगा।

  • 18 एवं 19 जुलाई 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से ही रवाना होगी। यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
  • 18 एवं 19 जुलाई 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के बीच संचालित नहीं होगी।

रेलवे ने यात्रियों से की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार, तीसरी लाइन और ऑटो सिग्नलिंग का कार्य पूरा होने के बाद रेल संचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा, जिससे भविष्य में ट्रेनों की समयबद्धता और परिचालन क्षमता में सुधार आएगा।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay