वेब न्यूज़ पोर्टल संघर्ष के स्वर

संघर्ष ही सफलता की पहली सीढ़ी है।

पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, मालगाड़ी पर चढ़ा युवक’ GRP-RPF की सूझबूझ से बची जान

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। स्टेशन के मेन ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर एक युवक चढ़ गया और ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन (OHE) लाइन को पकड़ने का प्रयास करने लगा। युवक की इस खतरनाक हरकत से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

हालांकि रेलवे प्रशासन, GRP और RPF जवानों की तत्परता और सूझबूझ के कारण युवक की जान बचा ली गई।

मालगाड़ी की छत पर पहुंचा युवक

जानकारी के मुताबिक, पेंड्रारोड रेलवे स्टेशन के मेन ट्रैक पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। इसी दौरान एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक अचानक मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया। वह ट्रेन की छत पर खड़ा होकर ऊपर लगी बिजली की लाइन की ओर बढ़ने लगा।

CG Crime News : बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या से हड़कंप, हाथ-पैर बंधी हालत में मिला शव

रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजर रही OHE लाइन में 25 हजार वोल्ट का करंट प्रवाहित होता है। ऐसे में युवक का तार के संपर्क में आना बेहद खतरनाक साबित हो सकता था और उसकी जान भी जा सकती थी।

स्टेशन स्टाफ ने दिखाई सतर्कता

जैसे ही स्टेशन कर्मचारियों की नजर युवक पर पड़ी, उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों और सुरक्षा बलों को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की गई।

सबसे पहले मेन ट्रैक की बिजली सप्लाई बंद कराई गई, ताकि युवक को करंट लगने का खतरा खत्म किया जा सके। इसके बाद GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए।

समझाइश के बाद सुरक्षित उतारा गया युवक

सुरक्षा बलों ने काफी सावधानी बरतते हुए युवक से बातचीत की और उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित मालगाड़ी से नीचे उतार लिया गया।

घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों में काफी तनाव का माहौल रहा। लेकिन समय रहते कार्रवाई होने से कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

रेलवे ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि OHE लाइन बेहद खतरनाक होती है। इसके आसपास जाने या संपर्क में आने से जान का खतरा रहता है। कई बार बिना तार को छुए भी हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने की संभावना रहती है।

रेलवे ने यात्रियों और आम लोगों से अपील की है कि वे खड़ी ट्रेनों पर चढ़ने या रेलवे विद्युत लाइनों के पास जाने से बचें।

About The Author

YouTube Shorts Autoplay