LIVE रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार को हुई। पहले दिन की कार्यवाही में शामिल होने के लिए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और विधायक ललित चंद्राकर महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। सरकार की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है।
विधानसभा रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि पिंक ई-रिक्शा योजना महिलाओं के लिए रोजगार का प्रभावी माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से जुड़ी महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि अधिक से अधिक लोग पिंक ई-रिक्शा का उपयोग करें, ताकि इस योजना से जुड़ी महिलाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें और उनकी आय में वृद्धि हो।
हंगामेदार रहने के आसार
विधानसभा का मानसून सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने बिजली संकट, महंगाई, नवा रायपुर के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है।
कांग्रेस पहले दिन नकटी प्रकरण को लेकर स्थगन प्रस्ताव लाने की तैयारी में है। वहीं 14 जुलाई को सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया जा सकता है, जिससे सदन में तीखी बहस और हंगामे के आसार हैं।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में मानसून सत्र की कार्यवाही और कार्यसूची पर चर्चा की गई तथा आगामी दिनों की रणनीति तय की गई।

More Stories
DJ Noise Pollution : ‘DJ वाले बाबू’ हो जाएं सावधान’ तेज आवाज पर बिलासपुर हाईकोर्ट सख्त
CG NEWS : 1 अगस्त से सरकारी विभागों में प्री-पेड बिजली बिलिंग अनिवार्य, सरकार ने लागू किया नया नियम
Chhattisgarh Police Transfer : राज्य पुलिस सेवा के 3 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला, गृह विभाग ने जारी किया आदेश