नई दिल्ली। Cocktail 2 Box Office Collection लगातार चर्चा में बना हुआ है। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ने रिलीज के महज पांच दिनों के भीतर बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।

19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई होमी अदजानिया निर्देशित ‘कॉकटेल 2’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 20.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद वीकेंड पर फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर
फिल्म ने दूसरे दिन 30.75 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 25.30 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं सोमवार को फिल्म ने 9.53 करोड़ रुपये और मंगलवार को 9.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Cocktail 2 Box Office Collection Worldwide अब 95.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
ऐसे में फिल्म को 100 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए अब केवल लगभग 5 करोड़ रुपये की जरूरत है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म जल्द ही यह उपलब्धि हासिल कर सकती है।
ओवरसीज मार्केट में दिखा फिल्म का जलवा
भारत के मुकाबले ‘कॉकटेल 2’ को विदेशों में ज्यादा शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में पांच दिनों के भीतर 22.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। मिडिल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसे बाजारों में फिल्म की पकड़ लगातार मजबूत बनी हुई है।
भारत में अब तक कितनी हुई कमाई?
घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने अब तक 60.90 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। मंगलवार को फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री के दम पर ‘कॉकटेल 2’ दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रही है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि फिल्म 100 करोड़ क्लब में कब एंट्री करती है।

More Stories
Indus Waters Treaty : पानी विवाद पर पाकिस्तान का आक्रामक रुख, ख्वाजा आसिफ ने भारत को युद्ध की चेतावनी दी
Donald Trump : ईरान जंग पर अमेरिकी सीनेट की बड़ी कार्रवाई, ट्रम्प से सैन्य अभियान रोकने की मांग
Flu vaccine : भारत में फ्लू का कहर, हर साल 1.2 लाख मौतें, दो-तिहाई बुजुर्ग; पर सिर्फ 2% को ही लगा टीका