CG NEWS : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के मरवाही थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उषाढ़ में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज अपहरण की वारदात सामने आई है। बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक किराना व्यवसायी को उसके घर के सामने से ही अगवा कर लिया। पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है।
परिजनों के सामने से उठा ले गए बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार, उषाढ़ निवासी किराना व्यवसायी गिरीश यादव शनिवार दोपहर अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक नीली बलेनो कार वहां आकर रुकी, जिसमें सवार दो हथियारबंद युवक नीचे उतरे और उन्होंने गिरीश यादव को जबरन पकड़ लिया।
घटना देख परिजन तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े और शोर मचाया, लेकिन बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर अलग कर दिया। इसके बाद गिरीश यादव को, जो उस वक्त अर्धनग्न अवस्था में थे, जबरन कार में ठूंसकर आरोपी तेज रफ्तार से फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच तेज
वारदात की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अंतरराज्यीय नाकों पर सघन चेकिंग
मध्यप्रदेश की सीमा नजदीक होने के चलते पुलिस ने जिले के सभी सीमावर्ती थानों और चेकपोस्टों को अलर्ट कर दिया है। अंतरराज्यीय नाकों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।
पुलिस कर रही हर एंगल से जांच
मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक Avinash Mishra ने बताया कि दो अज्ञात युवक कार से आए और व्यवसायी को उठाकर ले गए हैं। घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास पिस्टल जैसी वस्तु थी, जिसके बल पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस वाहन और पीड़ित से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें पुरानी रंजिश, लेन-देन या अन्य कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
इलाके में दहशत, पुलिस अलर्ट
दिनदहाड़े हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

More Stories
CG NEWS : ओवररेट पर शराब बिक्री मामले में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो उप निरीक्षक निलंबित, एडीईओ पर भी कार्रवाई की अनुशंसा
CG Accident : बदहाल सड़क बनी हादसे की वजह, मरीजों को छोड़कर लौट रही एम्बुलेंस पलटी, 6 लोग घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की मदद से बची जान
CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासत तेज, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी की उपेक्षा का आरोप, भाजपा ने बताया मानवीय भूल